"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास दौरा: अतिथि गृह से विश्वविद्यालय तक, सुधार की नई लहर"
मंगलवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में जिला अतिथि गृह और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, जिससे इन दोनों स्थानों पर सुविधाओं और निर्माण कार्यों में तेजी आए।उन्होंने कहा कि जिला अतिथि गृह के पुराने कमरों को तोड़कर यहां जो 55 कमरे का नया अतिथि गृह भवन बना है, उसके अनुरूप नया निर्माण कराया जाये.उनका कहना था कि इस नए निर्माण से आने वाले मेहमानों को उच्चस्तरीय सुविधा मिलेगी। साथ ही, उन्होंने परिसर के अंदर के रास्तों को दुरुस्त करने का आदेश दिया और वृक्षारोपण के लिए भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बचे हुए कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की अपील की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा बिहार में विकास की दिशा को स्पष्ट करता है। राज्य सरकार के कामकाजी दृष्टिकोण को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता और गति के साथ काम करने का निर्देश दिया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से, मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे की स्थिति को सुधारनe और बेहतर बनानe की और इशारा करता करता है, ताकि बिहार में रहने वाले लोग और यहां आने वाले मेहमानों को सुविधाएं और बेहतर अनुभव मिल सके।
वीडियो देखें...https://youtu.be/Fo7hJehuNtA
0 Response to ""मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास दौरा: अतिथि गृह से विश्वविद्यालय तक, सुधार की नई लहर""
एक टिप्पणी भेजें