"BJP के 'स्पेशल 12': क्या ये AAP के खेल में डालेंगे पानी?" | Delhi News | Pm Modi | AAP

"BJP के 'स्पेशल 12': क्या ये AAP के खेल में डालेंगे पानी?" | Delhi News | Pm Modi | AAP


 YouTube video link....https://youtu.be/cHXl1YZCFVA

"BJP के 'स्पेशल 12': क्या ये AAP के खेल में डालेंगे पानी?"


दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव अब राजनीतिक रोमांच का नया केंद्र बन चुके हैं। 5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक रैली में आम आदमी पार्टी (AAP) पर करारा हमला करते हुए उसे 'आपदा' कहा। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने इसे 'अवसर' में बदलने की पूरी तैयारी कर ली है, और इसकी शुरुआत हो गई है उनकी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ। 


भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी रणनीति में 12 बड़े नामों को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण बदलने की तैयारी कर ली है। इन नेताओं की ताकत और राजनीतिक अनुभव दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं। इन सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधे मुकाबले की संभावना है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।


 ये 12 दिग्गज उम्मीदवार मैदान में:


1. नई दिल्ली विधानसभा - प्रवेश वर्मा

2. कालकाजी विधानसभा - रमेश बिधूड़ी

3. रोहिणी विधानसभा - विजेंद्र गुप्ता 

4. करोल बाग - दुष्यंत गौतम

5. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा

6. मालवीय नगर - सतीश उपाध्याय  

7. बिजवासन - कैलाश गहलोत

8. मंगोलपुरी - रlजकुमार चौहान

9. गांधीनगर - अरविंदर सिंह लवली   

10. जनकपुरी - आशीष सू

11. जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह 

12. पटेल नगर - राजकुमार आनंद



दिल्ली के चुनावी परिप्रेक्ष्य में यह एक नया मोड़ है, जहां भाजपा ने आप के मजबूत गढ़ों में अपनी पकड़ बनाने के लिए इन बड़े चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, बीजेपी के ये दिग्गज नेता मैदान में उतरकर भाजपा का नेतृत्व करने जा रहे हैं। इन नेताओं के चुनावी अनुभव और प्रभाव से यह साफ है कि मुकाबला कड़ा होने वाला है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब वही सियासी माहौल देखने को मिलेगा, जैसा महाभारत के युद्ध में था। चुनावी दंगल अब केवल पैदल सेना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह बड़े रथियों और महारथियों के बीच मुकाबला बन चुका है। बीजेपी ने जिन नेताओं को मैदान में उतारा है, उनकी राजनीतिक समझ, जनता से जुड़ाव और दिल्ली के मुद्दों पर उनकी पकड़ ने इन्हें अहम कड़ी बना दिया है। अब, हर सीट पर बड़ा मुकाबला होगा, और खासकर उन सीटों पर जहां आप ने लगातार जीत हासिल की है।


नई दिल्ली, कालकाजी और रोहिणी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा ने अपने रणनीतिक नेताओं को उतारकर आम आदमी पार्टी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इन सीटों पर भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भाजपा की सशक्त उपस्थिति और आप की मजबूत पकड़ दोनों का मुकाबला होगा। 


इन 12 दिग्गज नेताओं के मैदान में उतरने से दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ आ चुका है। जहाँ कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं भाजपा ने अपनी आक्रामक रणनीति से आप के गणित को बिगाड़ने की कोशिश की है। अब देखना यह है कि क्या भाजपा इन नेताओं के जरिए दिल्ली में अपनी जड़ें मजबूत कर पाती है, या आम आदमी पार्टी अपने शासन को बचाने में सफल होती है।


यह चुनावी लड़ाई अब केवल दिल्ली के पारंपरिक राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रह गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली की 70 सीटों पर अब यह कहना मुश्किल है कि कौन सी पार्टी जीत हासिल करेगी। 


चुनाव के परिणाम आने तक, यह मुकाबला भारतीय राजनीति का सबसे रोमांचक और दिलचस्प दौर साबित हो सकता है।

0 Response to ""BJP के 'स्पेशल 12': क्या ये AAP के खेल में डालेंगे पानी?" | Delhi News | Pm Modi | AAP "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article