"मकर संक्रांति के बाद Tejashwi को बिहार की बागडोर सौंपेंगे Nitsih Kumar"?

"मकर संक्रांति के बाद Tejashwi को बिहार की बागडोर सौंपेंगे Nitsih Kumar"?


 YouTube video link....https://youtu.be/Cms8Dwe0rRQ

"मकर संक्रांति के बाद तेजस्वी को बिहार की बागडोर सौंपेंगे नीतीश कुमार"?

बिहार में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक बिसात पर नई चालें चली जा रही हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज के आयोजन में समस्तीपुर के आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। शाहीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़कर तेजस्वी यादव को बिहार का नेतृत्व सौंप देना चाहिए। 


शाहीन का कहना था कि "नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की है और अब उनका काम खत्म हो चुका है। एक समय के बाद हर नेता को अपनी जिम्मेदारी युवा पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए, ताकि बिहार में और अधिक विकास हो सके।" उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का जो उद्देश्य था, वह अब पूरा हो चुका है, और अब वक्त आ गया है कि नीतीश कुमार खुद यह फैसला लें। 

शाहीन ने नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, "यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा हो सकती है, क्योंकि इस यात्रा का खर्चा बिहारवासियों पर भारी पड़ रहा है। यह एक तरह से राज्य के गरीबों पर बोझ बन चुका है।" 

साथ ही, उन्होंने मकर संक्रांति के बाद तेजस्व यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखे जाने की उम्मीद जताई, ताकि बिहार के भविष्य को एक नई दिशा मिल सके। शाहीन का यह बयान इस बात का संकेत हो सकता है कि आरजेडी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं।

अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर जवाब देंगे और क्या तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपने की दिशा में कोई कदम उठाया जाएगा। आने वाले दिनों में यह राजनीतिक बयानबाजी बिहार की चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।

0 Response to ""मकर संक्रांति के बाद Tejashwi को बिहार की बागडोर सौंपेंगे Nitsih Kumar"?"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article