Up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 14 जिलों के DM के साथ 31 IAS का ट्रांसफर #uttarpradeshnews #uttarpradesh #latestnews #news #breakingnews #yogiadityanath
YouTube video link....https://youtu.be/SPElsmnuPgo
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 31 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत तीन मंडल आयुक्तों समेत लखनऊ, बाराबंकी और 14 अन्य जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। यह बदलाव प्रशासन में नई दिशा और ताकत देने के उद्देश्य से किया गया है।
मुख्य बदलावों में सेल्वा कुमारी जे को मेरठ मंडल आयुक्त के पद पर तैनात किया गया, जबकि वे पहले सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर थे। नरेंद्र प्रसाद पांडे को सचिव नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से हटाकर न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं, सुहास एल वाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया, और वे अब सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण बने रहेंगे।
इसी तरह, रितु माहेश्वरी* को आगरा मंडल आयुक्त से सचिव चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया। ऋषिकेश भास्कर यशोध को सहारनपुर मंडल आयुक्त से मेरठ मंडल आयुक्त बना दिया गया। शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाकर आगरा मंडल आयुक्त बनाया गया, जबकि चंद्रप्रकाश सिंहको बुलंदशहर का जिलाधिकारी से मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया, जबकि विशाख जी को जिलाधिकारी अलीगढ़ से जिलाधिकारी लखनऊ बना दिया गया। Sanjiv ranjan को प्रतापगढ़ जिलाधिकारी. से अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया। इन बड़े प्रशासनिक बदलावों से यूपी सरकार ने प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
0 Response to "Up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 14 जिलों के DM के साथ 31 IAS का ट्रांसफर #uttarpradeshnews #uttarpradesh #latestnews #news #breakingnews #yogiadityanath "
एक टिप्पणी भेजें