बिहार विधान परिषद में नीतीश vs राबड़ी का महासंग्राम – तीखी जुबानी जंग से गरमाई सियासत!

बिहार विधान परिषद में नीतीश vs राबड़ी का महासंग्राम – तीखी जुबानी जंग से गरमाई सियासत!


 YouTube video link....https://youtu.be/7qMW9lA2Axc

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सदन में बहसें तेज हो रही हैं। ताजा मामला बिहार विधान परिषद का है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नीतीश कुमार ने सदन में आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ प्रचार चाहता है और परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार थी, बाद में इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी में सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है।  


नीतीश कुमार ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तो बिहार में अराजकता थी, हिंदू-मुस्लिम दंगे होते थे, लेकिन उनकी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासनकाल में कितनी हत्याएं हुईं, कितने घोटाले हुए, लेकिन अब जब उनकी सरकार है, तो सभी मामलों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री के इन आरोपों पर राबड़ी देवी भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि 2005 से पहले भी बिहार में जिला था, विकास था, सब कुछ था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।  


राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है और अब जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जेडीयू नेता अशोक चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले कांग्रेस को लूट रहे थे और अब जेडीयू में घोटाले कर रहे हैं। इस बयान के बाद सदन का माहौल और गरमा गया। अशोक चौधरी और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे सदन में हंगामा मच गया।  


बिहार की राजनीति में यह जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। हर बार चुनावी मौसम आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो जाती है। नीतीश कुमार और राबड़ी देवी की इस भिड़ंत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बिहार का चुनावी रण और भी दिलचस्प होने वाला है। जहां एक ओर नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियों को गिनाकर आरजेडी पर हमला कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राबड़ी देवी और विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत कौन सा नया मोड़ लेती है।

0 Response to "बिहार विधान परिषद में नीतीश vs राबड़ी का महासंग्राम – तीखी जुबानी जंग से गरमाई सियासत!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article