तेजस्वी यादव के 'बर्बादी' वाले तंज पर गिरिराज सिंह का पलटवार — बोले, बिहार में लालटेन का हुआ पलायन!

तेजस्वी यादव के 'बर्बादी' वाले तंज पर गिरिराज सिंह का पलटवार — बोले, बिहार में लालटेन का हुआ पलायन!


 YouTube video link....https://youtu.be/luXdFBQ7aT0

बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर तेज़ हो गया है। आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक ट्वीट ने राज्य की राजनीति में गर्मी ला दी है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार के 20 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। अपने पोस्ट में तेजस्वी ने लिखा — "कमल कमाल बर्बादी के 20 साल"। इस एक लाइन के जरिए उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर तंज कसा और साफ कहा कि बीते दो दशकों में बिहार ने विकास नहीं, बल्कि बर्बादी ही देखी है।


तेजस्वी यादव के इस ट्वीट पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तुरंत पलटवार किया और ट्वीट के ज़रिए आरजेडी शासन की याद दिलाई। गिरिराज सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से ज़रूर पूछें कि असली बर्बादी क्या होती है। गिरिराज सिंह ने आगे लिखा कि बिहार में जब चरवाहा विद्यालय की जगह आईआईटी, एम्स और एनआईटी जैसे संस्थान खुल जाएं, तो इसे बर्बादी कहना सही नहीं हो सकता। 


गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बिहार की टूटी-फूटी सड़कों की जगह अब ऐसी सड़कें बनी हैं जिनसे वो बेगूसराय से पटना सिर्फ एक घंटे में पहुंच जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी मिल रहा है। अगर ये सब तेजस्वी यादव की नज़र में बर्बादी है, तो सच में बिहार ने बर्बादी देखी है। 


गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि बर्बादी और पलायन तो हुआ है, लेकिन वो लालटेन का पलायन है। आज बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है और राज्य विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 


तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह के इन बयानों ने साफ कर दिया है कि बिहार में चुनावी जंग की शुरुआत हो चुकी है। तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर हैं। वहीं सत्ता पक्ष भी हर बार विपक्ष को उनके पुराने रिकॉर्ड की याद दिलाकर जवाब देने में पीछे नहीं है। 


बिहार में ये राजनीतिक घमासान आने वाले चुनावों तक और भी तेज़ होता दिखेगा। जनता के मुद्दों के बीच बयानबाज़ी का ये सिलसिला किस ओर मोड़ लेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

0 Response to "तेजस्वी यादव के 'बर्बादी' वाले तंज पर गिरिराज सिंह का पलटवार — बोले, बिहार में लालटेन का हुआ पलायन!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article